परशुराम जयंती पर सेंधवा में विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित, अरुंधती मंडल के कार्यक्रम में बहु-बेटी और बच्चों की शानदार भागीदारी
लायंस कम्युनिटी हॉल में दोपहर 3 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम, डांस, फैंसी ड्रेस, संगीत और व्यंजन प्रतियोगिताओं में विजेताओं का सम्मान

सेंधवा में रविवार को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में अरुंधती मंडल द्वारा लायंस कम्युनिटी हॉल में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहु, बेटियों और बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोपहर 3 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में सोलो डांस, फैंसी ड्रेस, सुगम संगीत, रैंप वॉक, आम के व्यंजन, पापड़-मंगोड़ी सजावट, होली सजाओ, नॉन फायर व्यंजन और हैंडमेड खिलौने जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताएं और विजेता
मीडिया प्रभारी निशा शर्मा के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं की घोषणा की गई। नॉन फायर व्यंजन में शिवाय शर्मा प्रथम, शिवी शर्मा द्वितीय और लविष्का शर्मा तृतीय रहे। हैंडमेड खिलौनों में किशांग प्रथम, अनाया शर्मा द्वितीय और ध्वनि शर्मा तृतीय रहीं। मेंगो व्यंजन में पूनम शर्मा प्रथम, पूजा शर्मा द्वितीय और छाया शर्मा तृतीय रहीं। होली सजाओ में पूनम शर्मा प्रथम, ज्योति शर्मा द्वितीय और रुपल शर्मा तृतीय रहीं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम
मंगोड़ी पापड़ सजाओ में छाया शर्मा प्रथम, पूनम शर्मा द्वितीय और संतोष शर्मा तृतीय रहीं। सुगम संगीत में रानी शर्मा प्रथम, सारिका शर्मा द्वितीय और सुनीता शर्मा तृतीय रहीं। फैंसी ड्रेस (महिला वर्ग) में मनीष जोशी प्रथम, उमा शर्मा द्वितीय और कमला शर्मा तृतीय रहीं। बहु-बेटी सोलो डांस में मेघा शर्मा प्रथम, विधि शर्मा द्वितीय और रित्विजया शर्मा तृतीय रहीं। डुएट डांस में भाग्यश्री प्रथम, तनिष्क शर्मा द्वितीय और कमल शर्मा तृतीय रहे। बच्चों के सोलो डांस में लविष्का शर्मा प्रथम और आस्था शर्मा द्वितीय रहीं, जबकि फैंसी ड्रेस में श्री शर्मा प्रथम, कनिष्क शर्मा द्वितीय और सान्वि शर्मा तृतीय रहीं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, सचिव बबली शर्मा, सह सचिव कमल शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, सह कोषाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी निशा शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अंतिम बाला शर्मा द्वारा किया गया।



