खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेराजनीतिसेंधवा

सेंधवा। भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा- गंभीरता से हो रहा एसआईआर का कार्य

सेंधवा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और निमाड़ संभाग संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जिले के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने सेंधवा शहर के वार्ड क्रमांक 1 के बूथ क्रमांक 29 पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर समीक्षा बैठक ली। इसके बाद किला परिसर स्थित नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय में सेंधवा विधानसभा की समीक्षा बैठक भी संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा एसआईआर को लेकर बेहद गंभीर है और बूथ स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि बड़वानी जिले में एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है, हालांकि प्रक्रिया के लिए पांच दिन अभी शेष हैं।

 

पात्र नाम न छूटे, गलत नाम न जुड़ें

समीक्षा के दौरान निमाड़ संभाग संगठन प्रभारी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सूची में कोई भी पात्र नाम छूटना नहीं चाहिए और न ही कोई गलत नाम शामिल हो। कांग्रेस द्वारा एसआईआर पर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीन पर कार्य नहीं करती और हवा में रहने की आदत बना चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार चुनाव के दौरान राहुल गांधी पंचमढ़ी में थे, जबकि वास्तविक कार्य बूथ पर होता है। ैींतउं ने इसे सभी राजनीतिक दलों की साझा जिम्मेदारी बताया।

कांग्रेस के आरोपों और ऐतिहासिक उदाहरणों पर प्रतिक्रिया

वोट चोरी के आरोपों पर बोलते हुए निमाड़ संभाग संगठन प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस की प्रांतीय परिषद ने 15 प्रस्ताव भेजे थे, जिनमें 13 सरदार वल्लभ भाई पटेल के, एक सीतारमैया का और एक जवाहरलाल नेहरू का था, फिर भी नेहरू प्रधानमंत्री बने। साथ ही उन्होंने 1952 के लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया, जिसमें बाबा साहब अंबेडकर चुनाव हार गए थे और 78 हजार मत निरस्त हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बूथ पर मेहनत नहीं करती और बाद में परिणामों पर आपत्ति दर्ज कराती है।

विधानसभा सत्र और राजनीतिक जिम्मेदारियों पर टिप्पणी

विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा हंगामा करने पर निमाड़ संभाग संगठन प्रभारीं ने कहा कि सदन में चर्चा होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। विपक्ष का कार्य सवाल उठाना है और सरकार का दायित्व जनता की समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने मध्य प्रदेश में इस परंपरा का स्वागत किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, विकास आर्य, एस वीरा स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!