सेंधवा

सेंधवा। कलालदा में प्राचीन हनुमान मंदिर में विशेष अनुष्ठान, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सेंधवा। अंचल के ग्राम कलालदा में प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार को विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। कलालदा बालाजी भगवान ग्रुप के तत्वावधान में मंदिर को आकर्षक सजाया गया। भगवान बालाजी की विशेष पूजा अर्चना कर चोला चढ़ाया गए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं हेतु भोजन प्रसादी वितरित की गई। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि संक्रांति पर्व के पहले या बाद के किसी भी मंगलवार या शनिवार को आयोजन की परंपरा है। श्रद्धालुओं द्वारा छप्पन भोग लगा कर सवामणी प्रसादी बनाकर बालाजी को भोग लगाया गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी हनुमान मंदिर में दर्शन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!