सेंधवा

अग्रवाल युवक युवती सम्मेलन धार में श्याम बायोडाटा ग्रुप का सम्मान

धार। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन बीते दिनों धार में सम्पन्न हुआ,अग्रवाल समाज धार द्वारा 2 दिन का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निमाड़ मालवा गुजरात महाराष्ट्र के अग्रवाल बंधु शामिल हुए ,आयोजन में विशेष अतिथि विधायक कैलाश जी विजयवर्गीय रहे,

अग्रवाल महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष गोयल ,प्रदेश के उप मंत्री पराग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गोपी किशन अग्रवाल, समिति के कोषाध्यक्ष मुरली अग्रवाल, महामंत्रि दीपक अग्रवाल, मुख्य संयोजक बबन लाल अग्रवाल ,मनीष अग्रवाल महू,अनंत कुमार अग्रवाल विशेष रूप से रहे
सम्मेलन में सभी आगंतुकों के लिए भोजन और नाश्ता फ्री था।इस सम्मेलन के आयोजन में श्याम बायोडाटा ग्रुप इंदौर के संयोजक राधा किशन जी महु, श्याम अग्रवाल एडमिन और बबलु तायल सेंधवा विशेष आमंत्रित थे। बबलु तायल द्वारा ग्रुप की ओर से सम्मेलन में भाग लिया, जहां उनका विशेष सम्मान किया गया। सम्मेलन में निशुल्क चाय नाश्ता खाना ठहरने की बहुत ही उम्दा व्यवस्था रही,
श्याम अग्रवाल ने धार सम्मेलन के आयोजकों को धन्यवाद प्रेषित किया और कहा कि श्याम बायोडाटा ग्रुप का पूरे भारत में और विदेशों में नाम है, और हर जगह हमारे कार्य को सराहा जा रहा है और सम्मानित किया जा रहा है।श्याम बायोडाटा ग्रुप ने अपनी सफलता को ईश्वर का आशीर्वाद और 14 साल से उनके साथ जुड़े समाज के हजारों सदस्यों का विश्वास बताया।सम्मेलन का लाईव प्रसारण भी किया गया,श्याम बायोडाटा ग्रुप द्वारा अपने सम्मान पर आयोजकों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!