सेंधवा

मोरडड पंचायत में 11 माह बाद कार्यवाहक सरपंच नियुक्त, बदीबाई पति गुलाब को जिम्मेदारी, विधायक मोंटू सोलंकी ने दी बधाई

सेंधवा। ग्राम पंचायत मोरडड में सरपंच पद से हटाए जाने के लगभग 11 माह बाद आखिरकार कार्यवाहक सरपंच की नियुक्ति कर दी गई है। इस अवसर पर सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी जी ने नव नियुक्त कार्यवाहक सरपंच प्रतिनिधि को फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद पंचायत को नेतृत्व मिला है, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।

गुरुवार को आयोजित पंचायत बैठक में पंचों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से वार्ड क्रमांक 13 की पंच श्रीमती बदीबाई पति गुलाब को कार्यवाहक सरपंच नियुक्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सीईओ द्वारा गत वर्ष 19 मई को तत्कालीन सरपंच को पद से पृथक कर दिया गया था, जिसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। लंबे समय तक पद खाली रहने के कारण पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। जनपद पंचायत के निर्देश पर बैठक आयोजित कर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गई।

बैठक में पंचायत के कुल 17 पंचों में से 15 पंच उपस्थित रहे, जबकि 2 पंच अनुपस्थित रहे। उपस्थित सभी पंचों ने सर्वसम्मति से बदीबाई के नाम पर सहमति जताई। उपचुनाव होने तक वे कार्यवाहक सरपंच के रूप में पंचायत का कार्यभार संभालेंगी।

उल्लेखनीय है कि पंचायत में पूर्व में लंबे समय से एक ही परिवार का वर्चस्व रहा है तथा अनियमितताओं के चलते पूर्व सरपंच को पद से हटाया गया था। इसके बाद नियमानुसार पंचों द्वारा कार्यवाहक सरपंच का चयन किया गया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी नव नियुक्त कार्यवाहक सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पारदर्शिता एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए पंचायत का सुचारू संचालन करेंगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!