शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत मानसिक स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर संवाद आयोजित
प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य को महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण आधार बताया

बड़वानी; शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत मानसिक स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन
नगर के शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्राचार्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और प्राध्यापकों की सक्रिय सहभागिता रही।
मानसिक स्वास्थ्य का महत्व
इस अवसर पर डॉण् प्रमोद पंडित ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयाम है। मन मस्तिष्क से पोषित और तंदुरुस्त व्यक्ति ही अपने और राष्ट्र के विकास के लिए कार्य कर सकता है। मध्य प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा है उसी के समापन के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य से महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम नारी शक्ति के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।
गतिविधियां और पहल
मानसिक स्वास्थ्य क्लब के प्रभारी डॉण् अनिल पाटीदार ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यबल के अंतर्गत माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए आदेशों के परिपालन में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर महाविद्यालय में गतिविधियां होती है। इसी परिप्रेक्ष्य में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विशेषज्ञों के विचार
वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूजा मंडलोई ने मानसिक स्वास्थ्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमारी मनः स्थिति यदि ठीक है तो हम प्रत्येक कार्य को पूर्ण क्षमता से कर सकते हैं और हमारी क्षमता हमारे शारीरिक पोषण के साथ-साथ मानसिक दृष्टि से होती है। प्रतिदिन हम अपने दैनिक कार्यों को करने के दौरान मानसिक तनाव का अनुभव करते हैं इससे मुक्ति तभी संभव है जब हम स्वयं को सशक्त समझे। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जानकारी पीछे है वह प्रत्येक क्षेत्र में स्वयं को साबित करती है इस सोच को हमें और सशक्त करना है।
अन्य गतिविधियां
संवाद कार्यक्रम के दौरान “भविष्य की नारी” विषय पर शीतल बंडोड ने पोस्टर का निर्माण किया। वहीं डॉण् सुनीता सोलंकी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनेक सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में आभार अंग्रेजी विभाग के डॉ डीआर मुजाल्दा द्वारा व्यक्त किया गया।



