खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

11 जुलाई को 255 शिव भक्त रवाना होंगे अमरनाथ यात्रा पर, अखिल भारतीय मां नर्मदा भक्त मंडल ने किया सामग्री वितरण, 12 दिन की यात्रा की तैयारियां पूरी

जुलवानिया  आस्था और श्रद्धा का प्रतीक अमरनाथ यात्रा के लिए अखिल भारतीय मां नर्मदा भक्त मंडल का 255 शिव भक्तों का जत्था 11 जुलाई को रवाना होगा। मंडल की यह 18वीं यात्रा है जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति की ओर से बुधवार देर शाम सभी यात्रियों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। यात्रा संयोजक एवं समिति प्रमुख दीपक शर्मा ने बताया कि यात्रियों को समिति की तरफ से टी-शर्ट, परिचय पत्र और मेडिकल किट वितरित की गई। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा 12 दिन की होगी। 11 जुलाई शुक्रवार को प्रातः 6:00 बजे श्री राम मंदिर पर एकत्रित हो कर शोभायात्रा ढोल ढमाके के मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर शिवलिंग का अभिषेक कर बसों के माध्यम से इंदौर प्रस्थान करेगी।
इंदौर से दोपहर 11:30 बजे जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस द्वारा सभी 255 शिव भक्त अमरनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। जम्मू से आगे पहलगाम मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन कर पुनः जत्था वापस लौटेगा।

दीपक शर्मा ने बताया कि मंडल पिछले 18 वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा करवा रहा है। यात्रा के दौरान सुरक्षा, भोजन और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था की गई है। समिति के सचिन जायसवाल संदीप चौहान रविकांत महाजन संजीव गुप्ता शिव शक्ति भक्त मंडल के प्रमुख संजय चौहान, राजू चौहान रतनलाल सोनी पदाधिकारी एवं सदस्य यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं। यात्रा में बड़वानी राजपुर जुलवानिया खेतिया ओझर बालसमुद सेंधवा चाटली, सिलवाद ठिकरी खरगोन खंडवा के यात्री शामिल होंगे इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के साथ यात्रा की सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!