सेंधवा

सेंधवा में भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादीशुदा महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

दो महीने पहले घर में दुष्कर्म करने का महिला ने लगाया आरोप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष का बेटा है नामजद आरोपी; पुलिस कर रही तलाश

बड़वानी/सेंधवा। बड़वानी जिले के सेंधवा में एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर ग्रामीण थाना पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री मयंक राठौड़ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि करीब दो महीने पहले आरोपी उसके घर पहुंचा था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पति के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

ग्रामीण थाना प्रभारी ओपी चौंगड़े के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार को अपने पति के साथ थाने पहुंची थी। महिला ने शिकायत में बताया कि करीब दो महीने पहले सेंधवा के दावल बेड़ी निवासी मयंक राठौड़ उसके घर आया था। आरोप है कि मयंक ने प्रेम संबंधों की बातें कर उसे अपने विश्वास में लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने उसे किसी को भी इसकी जानकारी देने से मना किया था। डर के कारण उसने उस समय किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष का बेटा है आरोपी

पुलिस ने मयंक पिता गणेश राठौड़ के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मयंक भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश राठौड़ का बेटा है और भाजपा युवा मोर्चा में नगर महामंत्री के पद पर है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!