खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा टोल टैक्स के पास सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल

 

सेंधवा। महाराष्ट्र के गंगापुर क्षेत्र से इंदौर की ओर कार से जा रहे युवको का सोमवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा सेंधवा टोल टैक्स के पास सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारो युवक जिस कार में सवार थे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में पहुंचकर एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार एक युवक बद्री की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरे युवक अनिकेत का उपचार के दौरान निधन हो गया।

हादसे में बद्री और अनिकेत की मृत्यु हो गई, जबकि भूषण और ओंकार घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य किया गया। बताया जा रहा है कि चारो युवक रात 1 बजे निकले थे। चालक को झपकी लगने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चारो युवक धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए लेह लदाख जाने वाले थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!