सेंधवा के पियूष शाह बने जैन श्योशल ग्रुप फेडरेशन के निमाड़ रीजन उपाध्यक्ष

सेंधवा। अखिल भारतीय जैन श्योशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा सेंधवा के पियूष शाह को निमाड़ रीजन के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति निमाड़ रीजन प्रभारी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नाहर द्वारा की गई।
पियूष शाह की नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद श्री बालाजी ग्रुप सेंधवा से जुड़े सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। समूह के सदस्यों ने पियूष शाह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति पर डॉ. किंशुक लालका, निलेश जैन, अमर शर्मा, मनोज पटेल, मनीष शर्मा, राजेश पालीवाल, बापू सोनी, मुकेश शर्मा, चंद्रेश वसानी, विशाल कुमरावत, महेंद्र सोनी, मनोज गुप्ता, निलेश उजेनकर, संजय शाह, मोहन चौहान, राजेश सिंघानी, संतोष जैन और गोवर्धन वर्मा ने हर्ष जताया। पियूष शाह की नियुक्ति को लेकर श्री बालाजी ग्रुप सेंधवा के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



