खरगोन-बड़वानी

बालिका नर्सिंग कॉलेज, ग्राम केरवा में छात्राओं को साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों से बचाव की दी जानकारी

ठीकरी; पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में थाना ठीकरी पुलिस द्वारा थाना ठीकरी क्षेत्र अंतर्गत बालिका नर्सिंग कॉलेज, ग्राम केरवा में छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, महिला संबंधी अपराध, कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक विकास बेनल, उपनिरीक्षक पूजा मोरे एवं महिला आरक्षक सुधा राजावत द्वारा छात्राओं को आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जानकारी दी गई। छात्राओं ने कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाते हुए अपनी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। पुलिस की इस कार्यवाही में थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!