सेंधवा
मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने किया कथा वाचक पंडित सुमित शर्मा का सम्मान

सेंधवा। नगर के दिनेशगंज स्थित मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के छठवें दिन मारवाड़ी ब्राह्मण समाज द्वारा कथा वाचक पंडित सुमित श्रीराम शर्मा का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जयंत कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष दामोदर शर्मा, सचिव राजेश शर्मा सहित दिनेश शर्मा, राजेश जोशी, मुकेश शर्मा, सर्वेश्वर व्यास, गोविंद शास्त्री, अमर शर्मा एवं बृजमोहन शास्त्री उपस्थित रहे।

सम्मान के अवसर पर कथा वाचक पंडित सुमित श्रीराम शर्मा ने मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के प्रति मंगल भाव व्यक्त करते हुए समाज की एकता, प्रगति एवं उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की। उन्होंने समाज द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने पंडित सुमित शर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।




