इंदौर। मानव सेवा ट्रस्ट परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न 1,000 पौधों का किया गया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इंदौर। मानव सेवा ट्रस्ट, हार्टफुलनेस एवं इंदौर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 23 अगस्त 2026 को मानव सेवा ट्रस्ट परिसर, अरबिंदो अस्पताल के पास, सांवेर रोड, इंदौर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में ट्रस्ट के बालश्रम छात्रों द्वारा प्रार्थना की गई एवं देवी अहिल्या वेद विद्यालय बटुक ब्राह्मण बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रो का उच्चारण किया गया तत्पश्चात लगभग 1,000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा समाज में वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर उद्योगपति ,सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों, युवाओं, बच्चों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया।

मानव सेवा ट्रस्ट, हार्टफुलनेस एवं इंदौर नगर निगम द्वारा पूर्व में भी ट्रस्ट परिसर में 2,000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया था। ट्रस्ट के अनुसार पूर्व में लगाए गए लगभग 99 प्रतिशत पौधे सुरक्षित हैं और वर्तमान में परिसर में हरियाली प्रदान कर रहे हैं। इसी पर्यावरण संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 1,000 नए पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्य श्री राजेंद्र राठौर ने कहा कि एक पेड़ केवल पर्यावरण को ही नहीं बचाता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
मानव सेवा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री मनोहर बाहेती ने भविष्य में आने वाली पीढ़ी को भरपूर ऑक्सीजन मिले इसके लिए ट्रस्ट में प्रति वर्ष पौधारोपण करते आए है और आगे भी करते रहेंगे उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना है। ताकि शहर को भरपूर ऑक्सीजन मिले
इस अवसर पर मानव सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत शाह उन्होंने कहा कि
“एक पेड़ – एक संकल्प, स्वस्थ पर्यावरण – सुरक्षित भविष्य” का संदेश दिया,
हार्टफुलनेस के सदस्य श्री रमाकांत अग्रवाल ने सभी बच्चों और स्टॉफ को ध्यान करवाया और वृक्षारोपण का महत्व और कैसे करना है तरीका बताया
वृहद वृक्षारोपण में हार्टफुलनेस के सदस्य राजेश जायसवाल, निमेश पालीवाल, मानव सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी विजय कुमार लाड, पुरुषोत्तम पुरोहित एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा संयुक्त वृक्षारोपण किया



