खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वानी में नगरपालिका परिषद की बैठक में 22 बिंदुओं पर बनी सहमति, आवारा श्वानों के लिए बनेगा शेल्टर हाउस

पाटी नाके का नाम बदलकर भगवान परशुराम चौक करने पर भी परिषद ने जताई सहमति

जनोदय पंच। बड़वानी नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा एवं कांग्रेस पार्षदों की उपस्थिति में कुल 22 बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। आवारा श्वानों के लिए शेल्टर हाउस निर्माण, नमो हरित योजना के तहत सौंदर्यीकरण तथा पाटी नाके का नाम भगवान परशुराम चौक करने पर सहमति बनी।

नगरपालिका परिषद बड़वानी के सभागृह में परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा एवं कांग्रेस पार्षद उपस्थित रहे। परिषद के समक्ष रखे गए कुल 22 बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और विभिन्न प्रस्तावों को लेकर सहमति बनाई गई।

आवारा श्वानों के लिए बनेगा शेल्टर हाउस

शहर में आवारा श्वानों को लेकर आए दिन सामने आ रही शिकायतों के मद्देनजर शेल्टर हाउस निर्माण पर सहमति बनी। परिषद की बैठक में इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया। शहर में आवारा श्वानों के लिए शेल्टर हाउस बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

नमो हरित योजना के तहत होगा सौंदर्यीकरण

बैठक में नमो हरित योजना के अंतर्गत शहर में सौंदर्यीकरण किए जाने को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा नामांतरण से संबंधित अलग-अलग आवेदनों पर भी परिषद द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

पाटी नाके का नाम होगा भगवान परशुराम चौक

शहर के पाटी नाके का नाम परिवर्तन करने के लिए आए अलग-अलग आवेदनों पर भी परिषद की बैठक में चर्चा हुई। विचार-विमर्श के बाद पाटी नाके का नाम भगवान परशुराम चौक किए जाने पर सहमति बनी। परिषद द्वारा इस संबंध में नाम परिवर्तन किया जाना सुनिश्चित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!