मध्यप्रदेशअपराधमुख्य खबरे

पलसूद में अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 2600 किलो महुआ लहान नष्ट, 75 लीटर कच्ची शराब जब्त

इंदौर उड़ान दस्ते और आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में तीन अवैध शराब ठिकाने ध्वस्त, चार प्रकरण दर्ज

जनोदय पंच। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई के तहत थाना पलसूद क्षेत्र में संयुक्त टीम ने दबिश दी। अछलिया फालिया, चीखलिया में तीन ठिकाने ध्वस्त कर 2600 किलो महुआ लहान नष्ट किया गया और 75 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।

दिनांक 08-09-2026 को थाना पलसूद, आबकारी विभाग बड़वानी एवं इंदौर उड़ान दस्ते की संयुक्त टीम ने थाना पलसूद क्षेत्र के अछलिया फालिया, चीखलिया में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संयुक्त टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के स्थानों को चिन्हित कर सर्च किया।

तीन भट्ठियां मौके पर नष्ट

सर्च के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर महुआ लहान एवं कच्ची महुआ शराब बनाने की भट्ठियां मिलीं। टीम ने मौके पर ही तीनों भट्ठियों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को ध्वस्त करते हुए वहां उपलब्ध महुआ लहान एवं शराब बनाने की सामग्री को भी नष्ट किया गया।

2600 किलो महुआ लहान और 75 लीटर कच्ची शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान लगभग 2600 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही हाथ भट्टी से निर्मित लगभग 75 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी टीम ने जब्त की।

आबकारी अधिनियम के तहत चार प्रकरण दर्ज

संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में कुल चार प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण से संबंधित स्थानों की सर्चिंग कर शराब बनाने की भट्ठियों को नष्ट किया गया तथा मौके पर मौजूद महुआ लहान और अन्य सामग्री को नष्ट किया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्रवाई में इंदौर उड़ान दस्ता, आबकारी विभाग बड़वानी से ADO आबकारी श्री राजेश मंडलोई एवं उनकी टीम तथा पुलिस विभाग से थाना प्रभारी पलसूद श्री विक्रम सिंह बामनिया एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी

बड़वानी पुलिस, आबकारी विभाग एवं संबंधित विभागों द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की संयुक्त एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!