खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी में किसानों की सतर्कता से मोटर चोरी के संदिग्ध पकड़े, गांव में घुमाने के बाद पुलिस को सौंपा
पीपलूद गांव में खेतों से लगातार मोटर और केबल चोरी से परेशान थे किसान, बड़वानी पुलिस कर रही पूछताछ

जनोदय पंच। बड़वानी के ग्राम पीपलूद में खेतों से पानी की मोटर और केबल चोरी की लगातार घटनाओं से किसान परेशान थे। किसानों ने मामले की शिकायत बड़वानी थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच किसानों ने सतर्कता बरतते हुए मोटर चोरी के संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्राम पीपलूद में किसानों के खेतों से लगातार पानी की मोटर और केबल चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। चोरी की घटनाओं के चलते किसान परेशान थे। मामले को लेकर किसानों ने बड़वानी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
किसानों ने संदिग्धों को पकड़ा
इसी बीच किसानों ने सतर्कता बरतते हुए मोटर चोरी के संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया। संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें गांव में घुमाया। इसके बाद ग्रामीणों ने संदिग्धों को बड़वानी पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस जुटा रही अन्य वारदातों की जानकारी
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच किसानों की सजगता से संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में राहत का माहौल है। अब पुलिस संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मोटर व केबल चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।



