खरगोन-बड़वानी
सेंधवा-खेतिया मार्ग पर गिरा पेड़, राहगीरों के लिए बनी परेशानी, डर के साये में निकल रहे वाहन चालक, संबंधित विभाग से पेड़ हटाने की मांग

खेतिया से शंकर सिरसाठ। बड़वानी जिले के खेतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंधवा-खेतिया मार्ग पर मंगलवार अलसुबह करीब 7 बजे पेड़ की शाखा सड़क पर गिर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर पेड़ की शाखा गिरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक शाखा के पास से निकलना पड़ रहा है। वहीं रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले राहगीर भी पेड़ की शाखा से बचकर निकलते नजर आए।
बताया जा रहा है कि हवा चलने के कारण पेड़ की शाखा टूटकर सड़क पर गिरी होगी। सड़क पर शाखा गिरने के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है। राहगीरों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेड़ की शाखा को हटाकर मार्ग को सुचारू करने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित रूप से जारी रह सके।





