इंदौरमुख्य खबरे

इंदौर : आजाद नगर में सड़क हादसा, 22 वर्षीय छात्र की अज्ञात कार की टक्कर से मौत

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय संस्कार तिवारी की मौत हो गई। घटना हंस ट्रेवल्स ऑफिस के पास हुई। वह सागर जिले के बंदरी निवासी था और दोस्त प्रवीण को छोड़कर लौट रहा था।

जैसे ही उसने बाइक मोड़ी, एक अज्ञात कार ने उसे तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक डिवाइडर में जा घुसी और संस्कार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रवीण बाद में मौके पर पहुंचा और उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संस्कार अपने दोस्तों से मिलने इंदौर आया था और भंवरकुआ क्षेत्र में ठहरा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही उसका परिवार इंदौर पहुंच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार की पहचान में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!