सेंधवा ; भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सेंधवा ; भारत नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत 25 जनवरी 2025 को सेंधवा स्थित प्रेमसुख हॉस्पिटल द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र परिसर में शराब मुक्ति को लेकर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड इन्वेस्टिगेशन एवं दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 11 लोगों ने शराब मुक्ति हेतु दवाइयां लीं। इस अवसर पर सेंधवा नगर के अलावा आसपास एवं बाहर के क्षेत्रों से भी कई लोग नशा मुक्ति के उद्देश्य से शिविर में पहुंचे।
शिविर में उपस्थित लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड इन्वेस्टिगेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। विदित हो कि प्रेमसुख हॉस्पिटल एवं नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा पिछले कई महीनों से लगातार नशा मुक्ति से जुड़े शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में दवाइयां लेने वाले अनेक लोगों में शराब पीने की आदत में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और कई लोगों की लत पूरी तरह छूट चुकी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रेमसुख हॉस्पिटल, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के संचालक डॉक्टर एम.के. जैन ने बताया कि नशा मुक्ति को लेकर ऐसे शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके।



