खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

जिला स्तरीय आयोजन में प्रभारी मंत्री की मौजूदगी, पुलिस व अन्य विभागों ने किया मार्च पास्ट

बड़वानी। रमन बोरखड़े। बड़वानी में 77वां गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह के रूप में मनाया गया। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने तिरंगा फहराया, मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। प्रभारी मंत्री व कलेक्टर जयति सिंह ने परेड की सलामी ली। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में।

 

बड़वानी में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास और रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस दौरान कलेक्टर जयति सिंह ने उनके साथ परेड की सलामी ली।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, विधायक राजन मंडलोई, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव उपस्थित रहे। कलेक्टर जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। पुलिस बल, वन विभाग और होमगार्ड द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

पीएम कॉलेज मैदान में मुख्य आयोजन

गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम शहर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मैदान, बड़वानी में आयोजित हुआ। इसके अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर पालिका तथा अन्य शासकीय कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया।

मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा गया

प्रभारी मंत्री गौतम टेटवालने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में बताया गया कि प्रदेश में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नए नवाचार हो रहे हैं और इस वर्ष कृषि बजट में वृद्धि की गई है। गौशालाओं की संख्या बढ़ाने, गौ-संरक्षण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने तथा निवेश बढ़ाने के लिए समिट के माध्यम से उद्योग स्थापना के प्रयास जारी रहने की बात भी कही गई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!