खरगोन-बड़वानीसेंधवा

सेंधवा: नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे जनपद सदस्य प्रतिनिधि राकेश सोलंकी का भव्य स्वागत

आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन

सेंधवा। आस्था, प्रकृति और अटूट संकल्प का प्रतीक मानी जाने वाली नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे जनपद सदस्य प्रतिनिधि राकेश सोलंकी का जनपद पंचायत सेंधवा परिसर में भव्य स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा प्रभाग) के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने पुष्पमालाओं से उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

विजया एकादशी के पावन अवसर पर ओंकारेश्वर धाम में परिक्रमा पूर्ण करने वाले राकेश सोलंकी ने दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नर्मदा तट के कठिन मार्गों को पार कर यह आध्यात्मिक साधना पूरी की। उनकी इस यात्रा को आदिवासी समाज की श्रद्धा, संकल्प और जीवटता का प्रतीक बताया गया।

स्वागत समारोह में राहुल सोलंकी (जिला अध्यक्ष, म.प्र. आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग), सुनील नरगावे (विधायक प्रतिनिधि, वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय महाविद्यालय, सेंधवा), जीतेन्द्र डावर (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), दूरसिंग किराड़े (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), दुर्गा जाधव (जनपद सदस्य), मंत्री आर्य (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), दिलीप सोलंकी, पीयूष डावर, देव जमरे सहित समस्त जनपद स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राकेश सोलंकी की इस आध्यात्मिक उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!