खरगोन-बड़वानी

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना खेतिया में शांति समिति की बैठक आयोजित

खेतिया ; आगामी त्यौहार गणगौर, ईद-उल-फितर, रामनवमी, महावीर जयंती एवं हनुमान जयंती के दृष्टिगत जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ला द्वारा सभी थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश द्वारा दिनांक 19.03.2026 को थाना खेतिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, नगर रक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्राम पटेलों की उपस्थिति में आगामी त्यौहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। उपस्थित जनों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया एवं उनका पालन सुनिश्चित करने हेतु समझाइश दी गई।
बैठक में सुश्री प्रज्ञा पाटीदार (नायब तहसीलदार, खेतिया), श्री ईश्वर महाले (मुख्य नगर परिषद अधिकारी, खेतिया), श्री मुकेश कनाश (चिकित्सा अधिकारी) सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे त्यौहारों को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!