इंदौरअपराधमुख्य खबरे

इंदौर में मरीमाता चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों की जान ली

कार ने तीन ऑटो रिक्शा और समोसे के ठेले को भी मारी टक्कर, हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

जनोदय पंच। इंदौर के मरीमाता चौराहे के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। कार ने तीन ऑटो रिक्शा और समोसे के ठेले को भी टक्कर मारी।

सड़क पार करते समय एक्टिवा को मारी टक्कर

हादसा रात करीब 12:40 बजे हुआ। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सत्य साईं नगर निवासी राज (28) पुत्र रवि सोनेरे और नंदकिशोर सोलंकी (30) के रूप में हुई है। दोनों रात में घूमने निकले थे। मरीमाता चौराहे के पास सड़क पार करते समय कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कई फीट दूर जा गिरे।

अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया भर्ती

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

तीन रिक्शा और समोसे के ठेले को भी मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि एक्टिवा को टक्कर मारने से पहले कार चालक ने तीन ऑटो रिक्शा और एक समोसे के ठेले को भी टक्कर मारी थी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार को मौके पर ही रोक लिया। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पीटा और बाद में कार पुलिस के हवाले कर दी।

पुलिस कर रही हादसे और कार की रफ्तार की जांच

बाणगंगा पुलिस ने कार जब्त कर ली है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ कार की रफ्तार की भी जांच कर रही है।

राज ओवन में कारीगर, नंदकिशोर करता था सब्जी बिक्री

परिजनों के मुताबिक राज ओवन में कारीगर था। परिवार में उसकी पत्नी, दो भाई और माता-पिता हैं। वहीं नंदकिशोर सब्जी बेचने का काम करता था। उसके परिवार में पिता और एक बड़ा तथा एक छोटा भाई है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!