सेंधवामुख्य खबरे

ग्राम निहाली में तेंदुआ नजर आया, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी

जुलवानिया। जुलवानिया क्षेत्र के ग्राम निहाली में शनिवार देर शाम तेंदुआ नजर आने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया। तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी के बाद वन विभाग को अवगत कराया गया। इसके बाद रविवार को वन विभाग की टीम ग्राम निहाली पहुंची और मौके पर जानकारी एकत्रित की।

इस संबंध में वन विभाग के राजपुर आरएफओ विकास जमरे से भी चर्चा की गई थी। रविवार को वन विभाग की टीम ने ग्राम निहाली पहुंचकर तेंदुए के दिखाई देने वाले स्थान और आसपास के क्षेत्र की जानकारी ली। वहीं जयस संगठन राजपुर और ग्रामवासियों के नेतृत्व में तेंदुए को तत्काल रेस्क्यू कर पकड़े जाने तथा क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाने की मांग को लेकर वन विभाग के जिला अधिकारी के नाम लिखित आवेदन वन विभाग की टीम को सौंपा गया।

आवेदन के माध्यम से तेंदुए को रेस्क्यू कर पकड़े जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान जयस ब्लॉक अध्यक्ष रवि चौहान, मनोज मुजाल्दे, जयस मध्यप्रदेश, अजय किराड़े, मंडल सचिव दुर्गेश किराड़े, हरिष किराड़े, मांगीलाल किराड़े, गोलु डावर सहित अन्य जयस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!