सेंधवामुख्य खबरे

शिव महापुराण कथा के लिए महामंडलेश्वर श्री विमलानंद जी को दिया निमंत्रण

निवाली । ग्राम निवाली में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक परम पूज्य विश्व विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शिव महापुराण कथा निर्माण समिति के प्रमुख जितेंद्र पाटिल ने सेंधवा पहुंचकर नवनिर्वाचित महामंडलेश्वर श्री विमलानंद जी महाराज से उनके गृह निवास पर भेंट की और उन्हें शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र प्रदान किया।

इस दौरान जितेंद्र पाटिल ने महामंडलेश्वर श्री विमलानंद जी महाराज से कथा में अधिक से अधिक साधु-संतों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की। साथ ही राष्ट्र के सुप्रसिद्ध साधु-संतों से फोन पर वार्ता भी करवाई गई। कथा प्रारंभ होने से पूर्व कथा स्थल पर साधु-संतों के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
समिति प्रमुख जितेंद्र पाटिल ने कहा कि शिव महापुराण कथा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए साधु-संतों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिक से अधिक संत-महात्माओं को कथा स्थल पर आमंत्रित करने की बात कही।
इसके पश्चात कथा निर्माण समिति के सदस्य सेंधवा स्थित संघ कार्यालय पहुंचे, जहां स्वयंसेवक साथियों के साथ कथा स्थल पर सेवा एवं व्यवस्थाओं में स्वयंसेवकों की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्वयंसेवकों के दायित्व निर्धारण, टोली निर्माण तथा आगामी बैठक में स्वयंसेवकों की सूची प्रस्तुत करने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी को भी शिव महापुराण कथा में एक दिन कथा स्थल पर पधारने हेतु निवेदन करने की चर्चा हुई।
इस दौरान शिव महापुराण कथा निर्माण समिति के प्रमुख जितेंद्र पाटिल सहित समिति के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति द्वारा कथा को सफल बनाने के लिए संत समाज, स्वयंसेवकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!