इंदौरमुख्य खबरे

इंदौर में 69वें स्थापना एवं श्रमिक शिक्षा दिवस पर डिजिटल युग के लिए श्रमिकों की तैयारी पर मंथन

“Workers Education 2.0” थीम के तहत श्रमिक शिक्षा, डिजिटल तकनीक और भविष्य की कार्य आवश्यकताओं के अनुरूप श्रमिकों की तैयारी पर हुई चर्चा।

इंदौर। आज 16 सितंबर 2026 को दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय निदेशालय–इंदौर द्वारा 69वें स्थापना एवं श्रमिक शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Workers Education 2.0 – Future Ready Workforce for Viksit Bharat @2047: Digital Readiness of Workers” रही। इस अवसर पर श्रमिक शिक्षा, डिजिटल तकनीक तथा भविष्य की कार्य आवश्यकताओं के अनुरूप श्रमिकों की तैयारी पर चर्चा की गई।

अतिथियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में श्री आलोक मेहता, निदेशक जेएसएस, इंदौर; श्री राजीव चौधरी, उपप्रबंधक, आयशर, पीथमपुर; श्री जगदीप सिंह, क्षेत्रीय निदेशालय प्रमुख, इंदौर; श्री लक्ष्मी नारायण मारू, पूर्व महामंत्री बीएमएस एवं पूर्व आरएसआई अध्यक्ष, इंदौर; श्री शांतिस्वरूप शर्मा, अध्यक्ष, पश्चिम रेलवे मेन्स यूनियन, रतलाम; श्री राजेश शर्मा, इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क; इंटक के श्री रामस्वरूप यादव एवं एटक के श्री रुद्रपाल यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

डिजिटल तैयारी पर रखे विचार
श्री जगदीप सिंह, शिक्षाधिकारी, इंदौर ने स्वागत भाषण एवं विषय की जानकारी दी। इसके बाद श्री राजसिंह गौतम, सुश्री ट्विंकल पवार एवं श्री कृष्णार्जुन बर्वे, आजीविका ब्यूरो, इंदौर ने “Digital Readiness of Workers” विषय पर अपने विचार रखे। श्रमिक मित्रों की ओर से श्री संतोष सिंह एवं श्रीमती किरण सिसोदिया, प्रबंधन की ओर से श्री राजीव चौधरी, प्रबंधक, आयशर मोटर्स, पीथमपुर, धार तथा ट्रेड यूनियन की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण मारू ने श्रमिक शिक्षा एवं कार्यस्थल से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि ने किया संबोधित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आलोक मेहता ने विषय पर संबोधित किया। सुश्री मिली जैन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा श्रीमती गरिमा गुप्ता, शिक्षाधिकारी, इंदौर ने कार्यक्रम का संचालन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!