सेंधवा विधानसभा से विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और शिक्षा, परीक्षा, कॉलेज व भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद की तैयारी, विधायक सोलंकी छात्रों से मिले
सेंधवा में ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर छात्र-छात्राओं की बैठक, 19 सितंबर को राहुल गांधी के समक्ष रखेंगे शिक्षा से जुड़े मुद्दे

जनोदय पंच। सेंधवा में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 सितंबर को इंदौर पहुंचकर संवाद कार्यक्रम में शामिल होने, पंजीयन कराने और सेंधवा विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे सामने रखने को लेकर चर्चा की गई।
19 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर चर्चा
सेंधवा। कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करने पहुंच रहे हैं। इसी को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सेंधवा विधानसभा के अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेंधवा में छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी के नेतृत्व में हुई बैठक में विद्यार्थियों से राहुल गांधी के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में छात्र-छात्राओं का पंजीयन करवाया गया तथा सभी से 19 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने की अपील की गई।

शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
बैठक में कहा गया कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और विद्यार्थियों की बात सुनने तथा उनकी समस्याओं को समझने के लिए संवाद करते रहे हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम सेंधवा विधानसभा के विद्यार्थियों के लिए अपनी समस्याएं और अपने सवाल राहुल गांधी के समक्ष रखने का अवसर है। बैठक में सेंधवा विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विद्यार्थियों से चर्चा की गई।


अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने की अपील
सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने कहा कि सेंधवा विधानसभा के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखना आवश्यक है। 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे, इसलिए सेंधवा विधानसभा से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बात रखें।



