खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल के दौंदवाड़ा में 4.32 करोड़ की सड़क का भूमिपूजन, विधायक श्याम जी बरड़े ने विकास कार्यों को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

दौंदवाड़ा-मालकातर मार्ग निर्माण से आवागमन सुविधा बेहतर होने की उम्मीद, भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

जनोदय पंच। पानसेमल विधानसभा के ग्राम पंचायत दौंदवाड़ा में 4 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से दौंदवाड़ा-मालकातर चार किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। विधायक श्याम जी बरड़े ने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता बताते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौंदवाड़ा में दौंदवाड़ा-मालकातर चार किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का 4 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्याम जी बरड़े ने निर्माण कार्य की शुरुआत की। बताया गया कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों पर दिया जोर

ग्राम पंचायत दौंदवाड़ा पहुंचने पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष मनोहर जी पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक श्याम जी बरड़े का ढोल-मांदल तथा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। स्वागत रैली कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां पुष्पमालाओं और गुलदस्तों से उनका अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में विधायक श्याम जी बरड़े ने कहा कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और आशीर्वाद से उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक गांव तक सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का किया उल्लेख

विधायक श्याम जी बरड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के संकल्प के अनुरूप केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, समाज, माता-बहनों, व्यापारियों, किसानों, मजदूरों, गांवों और गरीबों तक बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है और उसी क्रम में पानसेमल विधानसभा में भी हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य संचालित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में पानसेमल विधानसभा प्रदेश की विकसित और प्रगतिशील विधानसभाओं में शामिल होगी।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही उपस्थिति

विधायक श्याम जी बरड़े ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक, किसान, युवा और मातृशक्ति के सुख-दुख में वे सदैव साथ रहेंगे तथा जनसेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामवासियों को सड़क निर्माण कार्य की बधाई देते हुए विकास कार्यों में सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लोकेश जी शुक्ला, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष मनोहर जी पटेल, देवराज जी पाटिल, गोविन्द जी जोशी, जिला महामंत्री सचिन जी चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम जी सोनाने, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जी शितोले, नगर परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र जी भंडारकर, मंडल अध्यक्ष चन्द्रकान्त जी महाजन, जनपद सदस्य किशोर जी वारूडे, जगदीश जी भंडारी, प्रकाश जी जोशी, मन्ना जी शुक्ला, बाबूदान जी चौहान, सरपंच रामलाल जी परमार सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, जनपद सदस्य, सरपंच, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!