सेंधवाधर्म-ज्योतिष, समाज

सेंधवा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

जलाराम मंदिर से निकली शोभायात्रा तिरुपति कॉलोनी पहुंची, विभिन्न स्थानों पर हुआ अभिनंदन

सेंधवा। शहर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत बुधवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 5:30 बजे जलाराम मंदिर से हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धामनोद, सिंघाना और मानवर से भी भक्तजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेंधवा पहुंचे।

शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। धार्मिक वातावरण और भक्तिमय उल्लास के बीच यात्रा आगे बढ़ती रही। शाम करीब 7 बजे शोभायात्रा तिरुपति कॉलोनी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भाईलाल पटेल, अम्बालाल शाह, राजेंद्र बुद्धदेव, चेतन वसानी, प्रवीण सोनी, विजय जैन, अशोक जैन, जितेंद्र शाह, मनोज जायसवाल, महेश जोशी, डॉ. किंशुक लालका, सत्तु शर्मा, बापू सोनी, अमर शर्मा, राजेश पालीवाल, मुकेश शर्मा, पियूष शाह, राजेंद्र यादव, सुनील गुप्ता, सोना शर्मा, आनंद यादव, पंकज शर्मा, पवन शाह, उमेश शाह और दिलीप पटेल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!