सेंधवामुख्य खबरे
बारिश से प्रभावित 34 परिवारों को नपाध्यक्ष बसंतीबाई यादव ने दी आर्थिक सहायता
प्रभावित घरों तक पहुंचकर सौंपे सहयोग राशि के रूप में नकद, परिवारों की समस्याएं भी सुनीं


नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रभावित परिवारों के घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने परिवारों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद लता चौधरी, तनिष्क यादव, प्रखर शर्मा, आदित्य शर्मा, सजल अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।