खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में स्कूल की छत से प्लास्टर गिरने के बाद बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य निलंबित, पहले जनशिक्षक पर भी गिरी गाज

सांदीपनी स्कूल हादसे में दो छात्राएं घायल होने के बाद कलेक्टर ने लापरवाही पर की सख्त कार्रवाई, नए भवन में दो शिफ्टों में शुरू हुई पढ़ाई

जनोदय पंच। सेंधवा के सांदीपनी स्कूल में कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल होने के मामले में कलेक्टर जयति सिंह ने संस्था प्राचार्य आशीष श्रीवास को निलंबित कर दिया है। जांच में भवन की देखरेख और मॉनिटरिंग में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।

लापरवाही पर प्राचार्य निलंबित

सेंधवा के सांदीपनी स्कूल में मंगलवार सुबह हुए हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर जयति सिंह ने जांच रिपोर्ट के आधार पर संस्था प्राचार्य आशीष श्रीवास को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। जांच में उन्हें स्कूल भवन की देखरेख और नियमित मॉनिटरिंग में लापरवाही का दोषी पाया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय पाटी निर्धारित किया गया है। इससे पहले इसी मामले में प्रभारी जनशिक्षक राजू शिंदे को भी निलंबित किया जा चुका है।

कक्षा में पढ़ाई के दौरान हुआ हादसा

मंगलवार सुबह सांदीपनी स्कूल की कक्षा 9वीं में विद्यार्थियों की पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक छत के प्लास्टर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल हो गईं। दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सहायक आयुक्त ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त रंजना सिंह मंगलवार को स्वयं सेंधवा पहुंचीं और स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने घायल छात्राओं का हालचाल जाना तथा स्कूल भवन का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल के दो कमरों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद बुधवार से विद्यालय का संचालन नए भवन में दो शिफ्टों में शुरू कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!