सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में नमस्ते दिवस का आयोजन, सफाई मित्रों को वितरित किए गए सुरक्षा उपकरण

  स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर पालिका ने पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स, सेफ्टी कैप और गमबूट देकर सुरक्षित कार्य संस्कृति का दिया संदेश।

सेंधवा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर पालिका परिषद सेंधवा द्वारा नमस्ते दिवस (NAMASTE DAY) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों की कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव, एल्डरमैन अरूण चौधरी, पार्षद श्री सचिन शर्मा, उपयंत्री श्री सचिन अलुने, स्वच्छता निरीक्षक श्री मोहन धामोने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका के सभी सफाई मित्रों को उनके दैनिक कार्य के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स, सेफ्टी कैप एवं गमबूट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों का उपयोग सफाई कार्य के दौरान संभावित जोखिमों को कम करने और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सफाई मित्रों द्वारा शहर की स्वच्छता बनाए रखने में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने सफाई मित्रों से सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि सुरक्षित कार्यशैली अपनाकर वे स्वयं के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

नगर पालिका परिषद सेंधवा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में आयोजित गतिविधियों का हिस्सा रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!