खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, एएसपी धीरज बब्बर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भूमि विवाद, लेन-देन और महिला संबंधी मामलों सहित तीन आवेदनों पर सुनवाई, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर दिया जोर।

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थाना परिसरों में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायोचित निराकरण के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपसी लेन-देन एवं महिला संबंधी अपराधों से जुड़े कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर ने प्रत्येक आवेदक से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित थाना प्रभारियों को दूरभाष के माध्यम से त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। एएसपी ने लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर प्रकृति के मामलों में बिना विलंब वैधानिक कार्रवाई की जाए।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के साथ डीएसपी श्री महेश सुनैया, डीएसपी श्रीमती निलेश्वरी डावर, निरीक्षक श्री विनोद बघेल, निरीक्षक श्रीमती सुनीता मंडलोई सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!