खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी गणेशोत्सव सहित अन्य तैयारियों को लेकर माँ कालिका मित्र मंडल सेवा समिति की बैठक संपन्न

बड़वानी। आगामी गणेशोत्सव एवं नवरात्रि महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर माँ कालिका मित्र मंडल सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक पाला बाजार स्थित माँ कालिका मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए इस वर्ष गणेशोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मंदिर में केवल भगवान श्री गणेश की स्थापना की जाती थी, लेकिन इस वर्ष करीब 10 वर्ष बाद पुनः 10 दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रस्तुतियां होंगी तथा इस वर्ष गणेशोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का मुख्य आकर्षण जिले के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं डांस डायरेक्टर भावेश यादव एवं उनकी टीम की मनमोहक धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी। कलाकार प्रतिदिन भगवान श्री गणेश एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे।बैठक में गणेशोत्सव सहित वर्षभर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। साथ ही समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।

बैठक के दौरान समिति के दिवंगत सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वर्गीय रतनलाल सोनी, स्व. हुकुमचंद पाटीदार, स्व. देवानंद गोले, स्व. अनिल शर्मा, स्व. बंटी केपिटल, स्व. बाबू पाल, स्व. वरुण राठौर एवं स्व. मोंटू शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को भगवान श्री गणेश की स्थापना होगी तथा 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!