खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान

एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी। 24 जुलाई को जिलेभर के 16 हजार 700 विद्यार्थियों की चित्रकला गतिविधि रिकॉर्ड में शामिल, बावनगजा में मिलेगा प्रमाण-पत्र।

रमन बोरखड़े। बड़वानी। बड़वानी पुलिस के ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। जिले के 16 हजार 700 विद्यार्थियों द्वारा एक ही दिन बनाई गई जागरूकता चित्रकृतियों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि की जानकारी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने प्रेसवार्ता में दी।

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने प्रेसवार्ता में बताया कि बड़वानी जिले में संचालित ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत आयोजित विशेष चित्रकला गतिविधि को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम मंगलवार को बावनगजा में आयोजित समारोह में बड़वानी पुलिस को प्रमाण-पत्र प्रदान करेगी।
एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि 24 जुलाई को पहली बार नवाचार करते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों के स्कूलों में एक साथ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता का विषय ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के माध्यम से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता था। इस गतिविधि में जिलेभर के 16 हजार 700 स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी चित्रकृतियां तैयार कीं।


प्रतियोगिता में तैयार सभी चित्रों का विवरण वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को भेजा गया था। संस्था ने इस गतिविधि को स्वीकार करते हुए अपने रिकॉर्ड में शामिल किया है। इसी उपलब्धि के सम्मान में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम बड़वानी पहुंचकर प्रमाण-पत्र प्रदान करेगी।


पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!