खरगोन-बड़वानी

बड़वानी में एक साथ जन्मी तीन बच्चियां

बड़वानी। शहर में कुदरत का करिश्मा सामने आया है। एक महिला ने शहर के निजी अस्पताल में एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म। डॉ निशु जैन ने बताया हजारों महिलाओं में ऐसी प्रेग्नेंसी देखने में आती है तीनों बच्चियां एवं मां स्वस्थ्य है।

दरअसल शहर के जैन अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। मां और तीनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं। जिले के राजपुर निवासी सुमरिया पति अरबाज काजी परिवार के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं रहा। महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टर्स ने तुरंत उसे भर्ती कर लिया और सामान्य डिलीवरी की तैयारी शुरू कर दी जैसे ही डिलीवरी हुई, एक नहीं३दो नहीं३बल्कि तीन बच्चियों की किलकारी गूंजी । इसे देखकर डॉक्टर से लेकर अस्पताल के स्टाफ तक सभी हैरान रह गए । लेकिन राहत की बात यह है कि मां और तीनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!