खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

राजपुर में अंबेडकर प्रतिमा की अनदेखी का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर कार्यक्रम, कोर्ट परिसर स्थित अंबेडकर प्रतिमा की अनदेखी का आरोप

राजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजपुर नगर में स्थित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर साफ-सफाई, पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण किए जाने के बावजूद कोर्ट परिसर स्थित संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की कथित अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है।

 

इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी पदाधिकारियों ने राजपुर एसडीएम कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजपुर नगर की विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नगर परिषद एवं संबंधित प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कोर्ट परिसर स्थित प्रतिमा को लेकर आपत्ति

ज्ञापन में कोर्ट परिसर स्थित डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की कथित अनदेखी को लेकर आपत्ति जताई गई। मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान पूर्व जोन प्रभारी बसपा बालकृष्ण बाविस्कर, विधानसभा अध्यक्ष अनिल सोनवणे, विधानसभा प्रभारी हरि मेरे, सेंधवा नगर अध्यक्ष जितेंद्र आमकरें, सेंधवा विधानसभा सचिव महेश दरबार आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!