मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानीभोपालमध्यप्रदेश

बड़वानी एसपी पद्म विलोचन शुक्ला के स्थान पर विनोद कुमार सिंह को जिम्मेदारी, प्रदेश के 14 पुलिस अधिकारियों की कार्यभार व्यवस्था तय

28वें मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे अधिकारी, गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक को भेजे प्रस्तावित वैकल्पिक कार्यभार की सूची

 जनोदय पंच। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने 28वें मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) के तीसरे चरण में शामिल होने वाले 14 पुलिस अधिकारियों के स्थान पर वैकल्पिक कार्यभार सौंपने की व्यवस्था पर सहमति दी है। इसमें बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला के स्थान पर विनोद कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपने का प्रस्ताव शामिल है।

बड़वानी एसपी के स्थान पर विनोद कुमार सिंह प्रस्तावित

गृह विभाग के 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, बड़वानी जिले के पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला (भापुसे 2016) प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनकी अनुपस्थिति में विनोद कुमार सिंह (भापुसे 2016), सेनानी 24वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, जावरा, रतलाम को कार्यभार सौंपने का प्रस्ताव है।

14 अधिकारियों के लिए वैकल्पिक कार्यभार की व्यवस्था

आदेश में प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारियों और उनके स्थान पर प्रस्तावित अधिकारियों की सूची दी गई है। इसके अनुसार व्यवस्था इस प्रकार है—

  1. विवेक सिंह (2012 बैच): वर्तमान पदस्थापना उप महानिरीक्षक, शहडोल रेंज। इनके स्थान पर संजय कुमार अग्रवाल (2016 बैच), पुलिस अधीक्षक, शहडोल प्रस्तावित हैं।
  2. शैलेन्द्र सिंह चौहान (2012 बैच): अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, नगरीय पुलिस जिला भोपाल। इनके स्थान पर मोनिका शुक्ला (2009 बैच), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम एवं हेडक्वार्टर, नगरीय पुलिस जिला भोपाल प्रस्तावित हैं।
  3. प्रमोद कुमार सिन्हा (2012 बैच): सेनानी, 23वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, भोपाल। इनके स्थान पर नागेंद्र सिंह (2014 बैच), सेनानी, 25वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, भोपाल प्रस्तावित हैं।
  4. धर्मवीर सिंह (2012 बैच): पुलिस अधीक्षक, जिला ग्वालियर। इनके स्थान पर श्रुतिकीर्ति सोमवंशी (2018 बैच), सेनानी, 13वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर प्रस्तावित हैं।
  5. रामजी श्रीवास्तव (2013 बैच): उप निदेशक, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल। इनके स्थान पर रश्मि पांडेय (रापुसे), पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, भौंरी, भोपाल प्रस्तावित हैं।
  6. आशुतोष (2014 बैच): पुलिस अधीक्षक, जिला रायसेन। इनके स्थान पर अंकित जायसवाल (2017 बैच), पुलिस अधीक्षक, रेल, भोपाल प्रस्तावित हैं।
  7. विकास कुमार साहबाद (2014 बैच): पुलिस उपायुक्त, जोन-2, नगरीय पुलिस जिला भोपाल। इनके स्थान पर आयुष गुप्ता (2021 बैच), पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस जिला भोपाल प्रस्तावित हैं।
  8. मनीष खत्री (2016 बैच): समनि, अजवि, पुलिस मुख्यालय, भोपाल। इनके स्थान पर हेलेन सोनाली सुना (रापुसे), अजवि, भोपाल जोन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल प्रस्तावित हैं।
  9. सुंदर सिंह कनेश (2016 बैच): पुलिस अधीक्षक, रेल, जबलपुर। इनके स्थान पर सिद्धार्थ चौधरी (2012 बैच), सेनानी, छठवीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर प्रस्तावित हैं।
  10. पद्म विलोचन शुक्ला (2016 बैच): पुलिस अधीक्षक, जिला बड़वानी। इनके स्थान पर विनोद कुमार सिंह (2016 बैच), सेनानी, 24वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, जावरा, रतलाम प्रस्तावित हैं।
  11. दिलीप कुमार सोनी (2016 बैच): पुलिस अधीक्षक, जिला आगर मालवा। इनके स्थान पर दीपक कुमार शुक्ला (2014 बैच), सेनानी, 32वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, उज्जैन प्रस्तावित हैं।
  12. विक्रांत मुराव (2016 बैच): पुलिस अधीक्षक, जिला अनूपपुर। इनके स्थान पर अंकित सोनी (2017 बैच), समनि, अजवि, पुलिस मुख्यालय, भोपाल प्रस्तावित हैं।
  13. सुरेंद्र कुमार जैन (2016 बैच): पुलिस अधीक्षक, जिला मंडला। इनके स्थान पर महेंद्र सिंह मंडलोई (2012 बैच), समनि, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल प्रस्तावित हैं।
  14. आशीष खरे (2016 बैच): पुलिस अधीक्षक, जिला डिंडोरी। इनके स्थान पर सुनील तिवारी (2016 बैच), सेनानी, 36वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, बालाघाट प्रस्तावित हैं।

26 अक्टूबर से 20 नवंबर तक है प्रशिक्षण

आदेश के अनुसार, 28वां मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम का तीसरा चरण 26 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित होना निर्धारित है। इसी प्रशिक्षण अवधि के लिए अधिकारियों के स्थान पर वैकल्पिक कार्यभार व्यवस्था के प्रस्ताव पर गृह विभाग ने सहमति प्रदान की है।

गृह विभाग की ओर से यह पत्र 3 नवंबर 2026 को पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल को जारी किया गया है। आदेश पर गृह विभाग की अवर सचिव अन्नू मनवानी के हस्ताक्षर हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!