सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में मिलाद-उन-नबी पर निकला खुशी का जुलूस, किला गेट पर तिरंगे संग मानव पिरामिड ने मोहा मन

स्काउट बैंड की प्रस्तुति और बच्चों की बग्घी रही आकर्षण, विभिन्न समाजों ने फूलों से किया स्वागत

जनोदय पंच। सेंधवा में मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज ने खुशी का जुलूस निकाला। जुलूस में समाजजन और बच्चों ने अकीदत व अदब के साथ सहभागिता की। किला गेट पर स्काउट बैंड की प्रस्तुति, मानव पिरामिड और तिरंगा विशेष आकर्षण रहे।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकला जुलूस

दाऊदी बोहरा समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव मिलाद-उन-नबी को इस्लामिक तारीख 12 रबी उल अव्वल 1448 को मनाया गया। इस अवसर पर सेंधवा शहर के बोहरा समाजजन और बच्चों ने अकीदत और अदब के साथ खुशी का जुलूस निकाला। जुलूस की शुरुआत बॉम्बे हार्डवेयर रोड से हुई।

स्काउट बैंड और बच्चों की बग्घी रही आकर्षण

जुलूस में स्काउट बैंड ने विभिन्न धुनों की प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों को गाड़ी-बग्घी में बैठाकर रैली की शुरुआत की गई। जुलूस सदर बाजार, मोतीबाग चौराहा, मौसम चौराहा एरिया, किला रोड, पुराना बस स्टैंड और आदर्श लॉज होते हुए अमीर हार्डवेयर पर समाप्त हुआ।

किला गेट पर तिरंगे के साथ मानव पिरामिड

किला गेट पर स्काउट बैंड ने विशेष प्रस्तुति दी। इसके साथ मानव पिरामिड बनाकर बैंड की धुनों के साथ तिरंगे झंडे को ऊंचाई पर लहराया गया। इस दौरान दूसरे समाज के लोगों ने बोहरा समाज के लोगों का फूलों से स्वागत-वंदन किया और बधाई एवं मुबारकबाद दी।

अमन और भाईचारे का संदेश

मिलाद-उन-नबी के अवसर पर समाज के लोगों ने शांति, अमन और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में समाज के बुरहानी गार्ड, ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जुलूस के समापन पर श्री शब्बीर भाई सैफी के प्रतिष्ठान पर समाजजन, उपस्थित नागरिक, पत्रकार और पुलिस बल के लिए शीतल पेय एवं पानी की बोतलों की व्यवस्था कर वितरण किया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!