खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल में मनकामनेश्वर महादेव निकले नगर भ्रमण पर, शिव डोले में महिला-पुरुष भक्त भोलेनाथ के गीतों पर झूमे

पालकी में विराजित होकर निकले बाबा मनकामनेश्वर, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, शिव भक्तों ने किए दर्शन

जनोदय पंच। पानसेमल में कैलाश आश्रम टेकरी के मनकामनेश्वर महादेव का शिव डोला नगर भ्रमण पर निकला। पालकी में विराजित महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। डोले में महिला-पुरुष शिव भक्त भोलेनाथ के गीतों पर झूमते नजर आए और जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।

पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ शिव डोला

नगर के प्रसिद्ध कैलाश आश्रम टेकरी के मनकामनेश्वर महादेव को विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद पालकी में विराजित किया गया। मनकामनेश्वर शिव भक्त परिवार द्वारा शिव डोले का आयोजन किया गया। इसके बाद शिव डोला नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।

प्रमुख मार्गों से होकर वापस मंदिर पहुंचा डोला

शिव डोला शिव टेकड़ी रोड, कॉलेज गेट, सेंधवा-खेतिया स्टेट हाईवे होते हुए बस स्टैंड और मेन रोड का भ्रमण कर वापस मनकामनेश्वर मंदिर पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। डोले के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।

झांकी और शिव-पार्वती स्वरूप बने आकर्षण

शिव डोले में महिला द्वारा महादेव को जल चढ़ाते हुए झांकी प्रदर्शित की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। मनकामनेश्वर महादेव पालकी में विराजित थे, जबकि रथ पर संत शिवानंद महाराज भी सवार थे।

डोले में भोले शिव का रूप हिमांशु गोले और पार्वती माता का रूप प्रियांशी गोले ने धारण किया। दोनों शिव भक्तों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

जगह-जगह पुष्पवर्षा, पुलिस रही मुस्तैद

शिव डोले का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा भी बस स्टैंड पर शिव डोले का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन और थाना प्रभारी विजय रावत पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहे। शिव डोले में श्रद्धालुओं ने बाबा मनकामनेश्वर महादेव के दर्शन किए और प्रसाद का पुण्य लाभ लिया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!