खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में विश्वेश्वर महादेव का श्रीनाथजी स्वरूप में मनोहारी श्रृंगार, श्रावण सोमवार पर शिवालयों में सजा भव्य दरबार

महावीर कॉलोनी से किला परिसर तक शिवालयों में हुआ भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार

जनोदय पंच। सेंधवा में श्रावण सोमवार के चौथे सोमवार को विश्वेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। महावीर कॉलोनी में बाबा का श्रीनाथजी स्वरूप में श्रृंगार हुआ, जबकि किला परिसर स्थित श्रीराजराजेश्वर महादेव का भी मनोहारी श्रृंगार किया गया।

विश्वेश्वर महादेव का श्रीनाथजी स्वरूप में श्रृंगार

सेंधवा के महावीर कॉलोनी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण सोमवार के चौथे सोमवार को बाबा का श्रृंगार श्रीनाथजी के रूप में किया गया। यह श्रृंगार लक्ष्मी जयंत शर्मा द्वारा किया गया।

13 वर्षों से अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार

लक्ष्मी जयंत शर्मा द्वारा विगत 13 वर्षों से प्रत्येक श्रावण मास के सोमवार को भगवान शिव का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष चौथे सोमवार को विश्वेश्वर महादेव का श्रीनाथजी स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

श्रीराजराजेश्वर महादेव का भी मनोहारी श्रृंगार

किला परिसर स्थित श्रीराजराजेश्वर महादेव का भी श्रावण सोमवार के अवसर पर मनोहारी श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही सेंधवा शहर के अन्य शिवालयों में भी शिवलिंग का श्रृंगार किया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!