मुख्य खबरेउज्जैन, देवास, रतलाम

देवास में खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

राजोदा-बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर होने पर भागने की कोशिश, एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर किया फायर, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी।

जनोदय पंच। देवास में खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने के मामले में एसआईटी की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई। राजोदा और बरोठा के बीच हुई घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईटी मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को लेकर खातेगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी वाहन रोककर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा घेरे में मौजूद एएसआई उसे साइड में ले गए।

एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर किया फायर

बताया गया कि इसी दौरान आरोपी ने अचानक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और भागने लगा। एसआईटी के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद एसआईटी ने मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

पैर में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली गजेंद्र रावत के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने छीनी गई सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद कर ली।

जिला अस्पताल से इंदौर किया रेफर

घायल आरोपी अक्कू को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!