सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा में बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद, महाविद्यालय में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जीएस वास्कले सहित प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन।

जनोदय पंच। सेंधवा के वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएस वास्कले ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर स्वाधीनता संग्राम को अपने प्रखर चिंतन से दिशा देने और स्वतंत्र भारत की नवयात्रा को दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करने में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
विद्यार्थियों को दी बाल दिवस की शुभकामनाएं
कार्यक्रम में निश्छल हृदय और असीम जिज्ञासाओं से समृद्ध देश के भावी कर्णधारों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
प्राध्यापक और विद्यार्थी रहे उपस्थित
इस अवसर पर डॉ. एमएल अलावा, डॉ. विक्रम जाधव, प्रो. लेफ्टिनेंट संजय चौहान, डॉ. राहुल सूर्यवंशी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।



