मुख्य खबरेइंदौर

इंदौर में एमडी ड्रग्स तस्करी पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, 1.30 लाख की ड्रग्स के साथ तोफीक खान गिरफ्तार

पोलो ग्राउंड क्षेत्र में रेलवे माल गोदाम के पास पकड़ा गया आरोपी, तलाशी में 13.08 ग्राम मेफेड्रोन बरामद, पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क।

जनोदय पंच। इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13.08 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है।

क्राइम ब्रांच की टीम शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर नजर रखते हुए लगातार गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम रेलवे माल गोदाम के पास रेल पटरी के नजदीक पोलो ग्राउंड क्षेत्र में पहुंची। यहां एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया।

पुलिस को देखकर युवक घबराने लगा। संदेह होने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम तोफीक खान बताया। वह सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है।

तलाशी में 13.08 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की बाईं जेब से 13.08 ग्राम एमडी ड्रग्स यानी मेफेड्रोन बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है।

सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही क्राइम ब्रांच

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।कार्रवाई के संबंध में डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!