सेंधवा; बड़ौदा में होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला में सेंधवा कॉलेज के प्रिंस पवार और शैलेश जाधव करेंगे प्रतिनिधित्व

सेंधवा ; उच्च शिक्षा विभाग और ओएसिस मिसाल बड़ौदा के संयुक्त तत्वाधान में वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में प्राचार्य डॉक्टर जी.एस.वास्कले के निर्देशन में ओएसिस मिसाल प्रतियोगिता का गत दिनों सफल आयोजन किया गयाlओएसिस मिसाल नेतृत्व विकास कार्यक्रम बड़ौदा ने अंतिम मिसाल विजेताओं की सूची जारी कि है । सेंधवा महाविद्यालय के लिये गौरव की बात है कि अपने महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों चयन हुआ है । जिनके नाम प्रिंस पवार एंव शैलेश जाधव है ।
चयनित विजेता को प्रथम नेतृत्व विकास कार्यशाला जो कि 1 से 6 जनवरी 2026 को ओएसीस वैलीज बड़ौदा गुजरात में आयोजित होगी में सम्मिलित होना है ।इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता और चरित्र निर्माण के गुर सिखाए जाएंगे ।
दरअसल ओएसीस वैलीज एक संस्था है ।जिसका कार्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है । जिसमें युवाओं में चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता का गुण विकसित किया जा सके । नेतृत्व विकास कार्यशाला में उच्च शिक्षा विभाग मप्र के 30 महाविद्यालयों से 107 विद्यार्थियों का चयन किया गया है जिसमें सेंधवा महाविद्यालय के दो विद्यार्थि है ।यह जानकारी मिसाल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो राजेश नावडे ने दी ।



