सेंधवार; सुभाष चंद्र बोस जयंती पर रक्तदान और जनजागरण का संगम, शहर में निकली चेतना रैली

सेंधवा। शहर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति के तत्वाधान में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जन जागरण समिति के द्वारा रक्तदान थैलेसीमिया व सिकल सेल की जन जागृति को लेकर एक अभिन्न प्रयास किया गया जिसमें जन जागृति के लिए जन चेतना रैली गुरुवार को 10 बजे सेंधवा सिविल अस्पताल से निकाली गई। जिसे सीबीएमओ ओएस कनेल तथा अरविंदो हॉस्पिटल की टीम द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रैली सेंधवा के पुराना बस स्टेशन गुरुद्वारा मोती बाग चौराहे होते हुए फोर्ट गार्डन पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं को स्वल्पाहार कर रेली का समापन किया गया। इस रेली के समापन पर सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति के अशोक राठौड़ महेंद्र परिहार सैफुद्दीन सरकार डॉ विकास नागराज नितिन ठाकुर निलेश जैन रक्तदान समिति के श्याम पाटिल सागर यादव समीर शेख अल्ताफ शेख अनीस शेख मीनू मोतियानी वास्कले सर राजू शिंदे राजकुमार गुजराती गोपाल शर्मा फरीद शेख सहित रासेयो व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

बता दे की सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन 23 जनवरी को किला परिसर स्थित लायंस कम्युनिटी हाल मे शुक्रवार 10.30 बजे से किया गया है इस शिविर में बड़वानी जिले में सक्रिय रक्तदान समितियां तथा धार शिरपुर बड़वाह खरगोन बड़वानी ब्लड बैंक के पदाधिकारी के सम्मान के साथ-साथ अन्य संस्थाओं का सम्मान किया जा रहा हे जिसमें शामिल परिवारों में वह परिवार भी शामिल है। जिन्होंने पगड़ी की रस्म तथा जन्म दिवस पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की थी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मोंटू सोलंकी नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव तथा विशेष अतिथि एसडीओपी अजय वाघमारे थाना प्रभारी सेंधवा बलजीत सिंह बिसेन सहित थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जन जागरण समिति के संरक्षक सत्येंद्र राठौर विनीत मेदनीया भी उपस्थित रहेंगे रक्तदान को लेकर जन जागृति के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए समाजसेवी संस्थाओं व ब्लडबैंक के पदाधिकारियों का भी सम्मान इस कार्यक्रम में किया जाएगा।



