बड़वानी। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपी दबोचे

बड़वानी। जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और डीएसपी (मुख्यालय) महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना पाटी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।
दिनांक 05.05.2026 को मुखबिर सूचना पर रोसर फाटा से ग्राम ओसाडा मार्ग पर घेराबंदी कर काले रंग की मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान सुकलाल पिता फुलसिंग मुजाल्दे, उम्र 48 वर्ष, निवासी पाटी तथा केलसिंह पिता गोखरिया जमरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी जमरा फलिया लिम्बी के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान 48 नग बोल्ट प्रीमियर स्ट्रांग बीयर (प्रत्येक 500 एमएल) कुल 24 बल्क लीटर कीमत 7200 रुपये तथा 49 क्वार्टर देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 8.820 बल्क लीटर कीमत 3430 रुपये जप्त किए गए। इस प्रकार कुल 32.820 बल्क लीटर शराब कीमत 10630 रुपये एवं बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कीमत 50000 रुपये जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पाटी में अप.क्र. 151/2026 धारा 34(1) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामदास यादव, सउनि दिलीप मुवेल, प्रआर 488 मौसम चौहान, आर 27 नत्थुसिंह और आर 506 विश्राम नोर्के की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



