सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा। बसंती बाई यादव सर्वसम्मति से श्रीराजराजेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष मनोनीत

सेंधवा। किला परिसर में श्रीराजराजेश्वर सेवा समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव को श्रीराजराजेश्वर सेवा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान समिति के कार्यों और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सुरेश तायल, गोपाल तायल, गजानन मंगल, कैलाश काका, राधेश्याम खलघाटवाले, अनिल पवान गोयल, विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, कैलाश मित्तल, सुनील गुप्ता, भगवती शर्मा, श्रीष दुबे, नीतेश तायल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




