बड़वानी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप व्यक्तित्व विकास पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी

जनोदय पंच। बड़वानी। सतत व्यापक मूल्यांकन के अंतर्गत आदर्श महाविद्यालय में पोस्टर की प्रदर्शनी कल्पनाशीलता व्यक्तित्व विकास में सहायक है- डॉ प्रमोद पंडित शासकीय आदर्श महाविद्यालय, बड़वानी में व्यक्तित्व विकास की सीसीई के अंतर्गत बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी लगाई
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत वर्तमान में बीए प्रथम वर्ष के व्यक्तित्व विकास के पाठ्यक्रम में भारतीय दृष्टि विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री माननीय डॉ.मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री माननीय इंदर सिंह परमार के मार्गदर्शन में पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं जिसमें विद्यार्थियों को रचनात्मक, कल्पनाशीलता, भारतीय परंपरा के प्रति भाव जागरण और सृजन क्षमता को बढ़ाने में सहायता मिलती है। व्यक्तित्व विकास के सीसीई और प्रायोगिक कार्य के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के विषय प्रदान किए गए हैं जिसमें आज पोस्टर का प्रदर्शन किया गया।। व्यक्तित्व विकास के पाठ्यक्रम के शिक्षक एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के जिला नोडल डॉ. अनिल पाटीदार ने बताया विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों का बड़ा महत्व होता है।

पोस्टर के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति की क्षमता का प्रदर्शन भी होता है। कक्षा परीक्षण और प्रस्तुति दो प्रकार से सीसीई लिया जाता है। प्रस्तुति के अंतर्गत छात्रों ने व्यक्तित्व विकास के कारकों पर पोस्टर निर्माण किया है। आज इसकी प्रदर्शनी लगाई गई जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा प्राप्त होगी और क्षमता विकास होगा इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थी मानसिक रूप से भी स्वयं को तनावमुक्त कर सकता है इस प्रदर्शनी में भूगोलविभाग के डॉ. दिनेश पाटीदार का सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।



