खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पाये जाने पर 11 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 14 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

जनोदय पंच। बड़वानी। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले में घरेलू गैस के व्यापारिक उपयोग को रोकने हेतु जांच की गई जिसमें जिले के 11 प्रतिष्ठानों से कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए।उक्त प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की गई है। यह जांच खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री भुरमल बामने ,श्रीमती लाली खराड़ी सेंधवा एवं श्री भोला मंडलोई राजपुर द्वारा की गयी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!